{"_id":"5a64e04d4f1c1b7b268b5a45","slug":"11516560461-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मदरसा छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मदरसा छात्र को कुचला
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शाहबुद्दीनपुर गांव में एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मदरसे के छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक भाग निकला।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मलकपुर के मजरे कासेपुर निवासी इखलाक का 12 वर्षीय बेटा इमलाक यहां बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर में एक मदरसे में पढ़ता था। रविवार की सुबह वह साइकिल से जा रहा था। पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे इमलाक सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनाें की सुपुर्दगी में सौंप दिया।