{"_id":"5a4bd79a4f1c1b36198b4829","slug":"11514919834-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने किया रेलवे यातायात प्रभावित, ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने किया रेलवे यातायात प्रभावित, ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से चलीं
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों की गति इतनी धीमी हो गई कि रात को सहारनपुर पहुंचने वाली ट्रेन दोपहर में और दोपहर में पहुंचने वाली ट्रेन रात को पहुंच पाई। सुपरफास्ट से लेकर पैसेंजर तक ट्रेनें भी रेंगती नजर आ रहीं हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की समय सारिणी पहले से ही गड़बड़ा रही थी। लेकिन दो दिन से कोहरेे ने ट्रेनों की गति पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि सुपरफास्ट हो, एक्सप्रेस हो या फिर पैसेंजर ट्रेन को, पटरियों पर रेंगती ही नजर आ रहीं हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक तेजी से पटरियों पर दौड़ने वाली ट्रेनें 50 की गति भी नहीं पकड़ पा रहीं है। कोहरे के चलते दृश्यता इतनी कम हो गई कि सिग्नल के पास आने पर ही ट्रेन चालक को सिग्नल नजर आ रहा है। जिससे चालक को सावधानी पूर्वक चलना पड़ रहा है, ऐसे में चालक को गति भी कम करनी पड़ रही है। जिससे ट्रेनें एक दो घंटे नहीं बल्कि 12-12 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंच रही है। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 12.05 बजे पहुंचती है, लेकिन सोमवार की रात 12.05 बजे सहारनपुर पहुंचने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मंगलवार को सहारनपुर स्टेशन पर दोपहर लगभग 12 बजे पहुंची। बिलासपुर से अमृतसर की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 12.35 बजे पहुंचती है। लेकिन सोमवार की रात को आने वाली ट्रेन मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे पहुंची। सिर्फ यही नहीं ट्रेन संख्या 14682 जालंधर-दिल्ली सुपर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यह एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें अधिकांश कामकाजी लोग आते-जाते है। इस ट्रेन के लेट होने से कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना कजरनाय् पड़ रहा है। इसके अलावा 14646 शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे लेट पहुंची। 13152 जमूतवी-कोलकत्ता सियालदाह एक्सप्रेस 5 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा 8 घंटे, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा 6 घंटे, 19819 बांद्रा-देहरादून लगभग 4 घंटे देरी से सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे, 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 7 घंटे और 12331 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी कई-कई घंटे देरी सहारनपुर पहुंची। ट्रेनों को देर से पहुंचने परड यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारु हो पाएगा।