फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में हवाई पट्टी को लेकर उठ रही मांग हुई तेज

सरसावा में हवाई पट्टी को लेकर उठ रही मांग हुई तेज

Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में हवाई पट्टी को लेकर उठ रही मांग हुई तेज
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने संसद में सरसावा एयरबेस से निजी विमान सेवा शुरू करने की मांग उठाकर एक बार फिर सहारनपुर में एयरपोर्ट की संभावनाओं को बल दे दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में सरसावा में यदि एयरपोर्ट की सुविधा विकसित होती है तो पश्चिमी यूपी के अलावा हरियाणा के लोगों को भी लाभ मिलेगा।दरअसल, सरसावा में वायुसेना का अवस्थान है और हरियाणा की सीमा से सटा है। लंबे समय से सहारनपुर में एयरपोर्ट की मांग उठ रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के कई शहरों को विमान सेवा से जोड़ने के लिए योजना की घोषणा की थी। हालांकि उस वक्त स्थान तय नहीं हो पाया था। मगर, सरसावा में ही इसकी संभावना तलाशी जा रही है। इसी बीच सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सरसावा एयरबेस के हवाई पट्टी से विमान सेेवा शुरू करने की मांग कर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सांसद राघव ने बताया कि इस मामले में वे केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से भी मुलाकात कर इस मांग को पूरा करने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed