फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ना तौल केंद्रों पर की जा रही घटतौली

गन्ना तौल केंद्रों पर की जा रही घटतौली

Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
गन्ना तौल केंद्रों पर की जा रही घटतौली
गन्ना तौल केंद्रों पर की जा रही घटतौली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने चीनी मिलों के तौल कांटों पर चार प्रतिशत तक की घटतौली का आरोप लगातेे हुए 27 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति प्रांगण में संगठन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिल के कांटे दो से चार प्रतिशत तक की घटतौली कर रहे हैं जबकि अधिकारी मौन हैं। उन्होंने कहा कि दिवालहेड़ी क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली पकड़ी है। इस बाबत प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चीनी मिलें प्रतिदिन भारी घटतौली करके किसानों को बड़ी चपत लगा रही है।
विज्ञापन

वर्मा ने दिवालहेड़ी क्रय केंद्र पर पकड़ी गई घटतौली में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इसी संबंध में 27 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी और मिल प्रबंध तंत्र से अगेती गन्ना प्रजाति के साथ सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी करने की मांग की है। अध्यक्ष हाफिज मुर्तजा त्यागी एवं संचालन विनोद सैनी ने किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह मान, अजीत सिंह, केसर आलम, भूरा त्यागी, रूपक चौधरी, रविंद्र गिल, असगर अली, संजय त्यागी, संदीप शर्मा, सुलेमान, रियासत, बुद्धू हसन, यामीन, महेंद्र सिंह, यशपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed