फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने की वन-वे व्यवस्था खत्म करने की मांग

व्यापारियों ने की वन-वे व्यवस्था खत्म करने की मांग

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की वन-वे व्यवस्था खत्म करने की मांग
सहारनपुर। कोर्ट रोड सोफिया मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने कचहरी पुल से घंटाघर तक के रास्ते को वन-वे किए जाने का विरोध जताते हुए इसे हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कचहरी पुल से घंटाघर मार्ग को वन-वे किए जाने पर आपत्ति जताई। विमल विरमानी ने कहा कि वन-वे किए जाने से पूरे मार्केट का व्यापार ठप हो गया है। बाजार के पीछे कालोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यातायात पर रोक लगाकर यातायात पुलिस अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। यातायात की घंटाघर पर यातायात व्यवस्था लचर है। घंटाघर पर ही बसों में सवारियां उतारने एवं चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। ई-रिक्शा तथा थ्री-व्हीलर पर यातायात पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। वन-वे के निर्णय अनावश्यक तथा अव्यवहारिक हैं। सरदार गुरमेहर सिंह तथा केवल कृष्ण नरुला ने कहा कि इस प्रकार के वाहनों के आवागन पर रोक व्यापार को तबाह कर देगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू कराए जाने की मांग की। इस संबंध में व्यापारियों ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सागर ग्रोवर, अनित गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, पंकज बजाज, राजेश पाहवा, गोविंद सैनी, अनिल भारती, सुरेश मित्तल, संजय गुप्ता, तरुण अग्रवाल, अनिल छाबड़ा, अशोक टक्कर, अहमद सिद्दिकी, वरुण, राजन डंग, सन्नी मारवा, मनोज जैन, कुलविंद्र सिंह, आनंद मल्होत्रा, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया, रमन वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed