फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुसीबत के वक्त बिना घबराए शोहदों को दें मुंहतोड़ जवाब

मुसीबत के वक्त बिना घबराए शोहदों को दें मुंहतोड़ जवाब

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुसीबत के वक्त बिना घबराए शोहदों को दें मुंहतोड़ जवाब
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कॉलेज में प्रदेश स्तर पर चार से 10 दिसंबर तक चलाए जा रहे नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसओ गागलहेड़ी जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को सेल्फ सुरक्षा की जानकारी दी। महिला पावर लाईन 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के ट्विटर ऐप पर कोई भी महिला ऑनलाइन अपनी शिकायत और समस्या दर्ज करा सकती है। उन्होंने बालिकाओं को समाज का सम्मान बताते हुए कहा कि छात्राओं को सोशल मीडिया का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक पंकज गर्ग ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें। कोई भी समस्या हो तो अपने अभिभावकों को अवश्य बताए। किसी भी मुसीबत के समय सेफ्टी पिन और जोर से चिल्लाना छात्राओं के लिए हथियार की तरह काम करता है। प्रधानाचार्या नीतू वालिया ने कहा कि किसी भी समस्या के समय घबराना नहीं चाहिए बल्कि साहस और हिम्मत के साथ उसका सामना करना चाहिए, क्योंकि साहस ही मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार होता है। कार्यक्रम का संचालन अदिति शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज यादव, प्रदीप धीमान, शिवांष, कुलदीप, ब्रिजेश, मोहिनी, सारिका, सोनिका, प्रिया, रीतिका, श्रुति, रिंकी, राघव, साक्षी, दिव्या, सलोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed