{"_id":"5a07522d4f1c1bb6678bb150","slug":"11510429229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी यातायात के नियमों की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी यातायात के नियमों की जानकारी
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने की यातायात के नियमों को अपनाने की अपील
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। यातायात माह के तहत शनिवार को सेंट मैरी एकेडमी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को यातायात के साथ ही सुरक्षा संबंधी भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार ने विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को डायल 100 और 109 पुलिस सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से लोग मुसीबत के समय इन सेवाओं का इस्तेमाल कर मदद पा सकते हैं। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने की अपील विद्यार्थियों से की। यातायात के नियमों पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी उन्होंने किया। एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, सीओ ट्रैफिक ब्रह्मपाल और टीएसआई तेजप्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को विस्तार के साथ यातायात के नियम समझाए और उन्हें फॉलो करने की अपील की। इससे पहले स्कूल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य फादर थारसिस, आरके शर्मा, प्रभा शर्मा, विनीता, प्रेमा, जैंसी, जोयल, डॉ. रूबी जैन, एम शाद, तेजस्वी, नीरू त्यागी, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।