फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दस रुपये गन्ना मूल्य किसानों के साथ छलावा

दस रुपये गन्ना मूल्य किसानों के साथ छलावा

Fri, 03 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दस रुपये गन्ना मूल्य किसानों के साथ छलावा
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। भाकियू की बैठक में छह नवंबर को जिला मुख्यालय पर आहूत धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भागेदारी का आह्वान किया गया। बैठक में दस रुपये गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को किसानों के साथ छलावा बताया गया।
विज्ञापन

प्रदीप सैनी के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने वाली सरकारें किसानों के शोषण पर उतारू हैं। सरकार के अफसर तक किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। चौ. विरेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह ने कहा कि डीएम द्वारा किसानों का ज्ञापन तक न लिए जाने के विरोध में छह नवंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, केहर सिंह सैनी, संजय धीमान, मांगेराम, विनय, महिपाल सिंह, अंकित, सतपाल सिंह, संजील, मोनू सैनी, गोलू, चीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ में बुग्गावाला में रोड पर हुई पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन की अनदेखी बरदाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान राजबीर सिंह, मोहित कांबोज, अशोक कुमार, राज कुमार, मनोज कांबोज, कपिल सिंह, सोहनवीर सिंह, चंचल सिंह, मो. अनीश, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed