फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान

पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान

Thu, 02 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान
सहारनपुर। मानकों के विपरीत बनी पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। नगर निगम अधिकारियों ने पहले दिन बाजारों में अभियान चलाते हुए 50 किलोग्राम से अधिक पॉलीथिन जब्त की। हालाकि इस दौरान उन्हें व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अभियान अब लगातार चलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने कुछ दिन पहले व्यापारियों को चेतावनी जारी की थी, जिसमें मानकों के अनुसार बनी पॉलीथिन का ही इस्तेमाल करने की बात कही गई थी। अन्यथा की स्थिति में पॉलीथिन जब्त करने की बात कही गई थी। बुधवार को सहायक नगरायुक्त मंगलेश दुबे और राकेश कुमार ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों अधिकारियों के साथ नगर निगम की पूरी टीम रही। उन्होंनेे बाजारों में जाकर दुकानों से पॉलीथिन जब्त की। इससे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। हल्के विरोध के बावजूद 50 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की। टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम, राजेंद्र कुमार, सुभाष, दीपक, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed