{"_id":"59b590024f1c1bf47f8b5bdb","slug":"11505071106-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी ना होने पर सरकार को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी ना होने पर सरकार को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो अगले माह बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को संघ की बैठक का आयोजन बेहट रोड स्थित एक सभागार में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा सरकार ने हमारी मांगें काफी अर्से से लंबित है। योग्यता होने के बावजूद मृतक शिक्षक के आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया गया। यह उनकी योग्यता का घोर अपमान है। मृतक आश्रित कर्मचारी स्नातक और परास्नातक होते हुए भी कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के पद पर ही कार्यरत हैं। उनको अन्य विभागों की तरह योग्यतानुसार पदोन्नति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो अक्तूबर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा और सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, कोषाध्यक्ष हर्षित अरोड़ा, सचिव पंकज वाजपेयी, नीरज त्यागी, मनोज गोयल, अजय वर्मा, मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष सलमान राशिद, गाजियाबाद से प्रवीण त्यागी, मुजफ्फरनगर से कुलदीप, प्रमोद कुमार, मुकेश दत्त, अशोक कुमार, राजकुमार, तेजपाल आदि मौजूद रहे।