{"_id":"598b5b4b4f1c1b55488b4808","slug":"11502305099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति बना दीं गैस की सब एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति बना दीं गैस की सब एजेंसियां
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने कुछ दिन पहले ही डीएम को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी पर बिना डीएम की अनुमति के देहात क्षेत्र में गैस की सब एजेंसियां खोलने का आरोप लगाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह की ओर से चार अगस्त को डीएम को एक रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि बेहट तहसील में कोई गैस एजेंसी न होने की वजह से वहां के लोगों को सिलेंडर लेने के लिए शहर आना पड़ता था। लोगों की समस्या को देेखते हुए वर्ष 2009 में तत्कालीन डीएम ने बेहट क्षेत्र में गैस एजेंसी खुलने तक एलपीजी की होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि तत्कालीन जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह यादव ने उक्त आदेश को आधार बनाकर बिना डीएम की अनुमति के गंगोह, फंदपुरी, सबदलपुर, उनाली, बांदूखेड़ी, दैदनौर, जगहेता गुर्जर, जगहेता नसीब, कैलशपुर, गागलहेड़ी, फीराहेड़ी, बेहड़ेकी, सीड़की आदि में गैस की सब एजेंसियां खुलवा दीं। डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की गई है।