{"_id":"595be0864f1c1be71c8b4769","slug":"11499193478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों को गंभीरता से हटवाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों को गंभीरता से हटवाएं अफसर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जों को गंभीरता से हटवाएं अफसर
नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील दिवस में एसडीएम डीपी सिंह ने अधीनस्थों को तालाबों, चकमार्गों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर समय रहते इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों की छोटी-छोटी शिकायतें कभी भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। इसीलिए इन शिकायतों का समय रहते निपटाएं। तहसील दिवस में कस्बा अंबेहटा के संदीप कुमार, पवन सैनी, रतन पांचाल, नरेश कुमार, मनीष मित्तल और अजय कुमार ने अंबेहटा के रामपुर मनिहारन रोड़ पर स्थित श्मशान और तालाब की भूमि अवैध कब्जे की शिकायत की। लद्देबांस की सुषमा ने पक्का मकान बनवाने, कोलाखेड़ी के ग्यासूराम ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, हरपाल गांव के यशपाल ने पानी की निकासी चालू कराने, सांगाठेड़ा के जमील ने सरकारी हैंडपंप ठीक कराने, अघ्याना के रामपाल ने जर्जर बिजली लाइन को ठीक कराने, फेरूमजरा के मटरू ने गांव के स्कूल के पास डाली गई कुरड़ी को हटाने की मांग की। तहसील दिवस में कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार हर्ष चावला, नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा व बीडीओ सलीम अंसारी आदि रहे।