{"_id":"594d6a524f1c1bc9678b4769","slug":"11498245714-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कैंटर की टक्कर में चालक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और कैंटर की टक्कर में चालक की मौत, 12 घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून, मोदीनगर और बागपत के लिए भी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शुक्रवार की सुबह देहरादून-छुटमलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर और रोडवेज बस की आमने सामन की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। इनमें से छह को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मनोहरपुर गांव के पास दून हाईवे पर सुबह सात बजे हुआ। देहरादून की तरफ से आ रही रोडवेज बस की टक्कर सामने से आ रहे कैंटर से हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित दर्जन भर सवारियां घायल हो गई। टक्कर के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों ने बस से घायलों को नीचे उतारा। इसी दौरान सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां गंभीर हालत होने पर जड़ौदा जट्ट निवासी 50 वर्षीय तेजबीर सिंह, 45 वर्षीय उसकी पत्नी रेखा देवी, बस चालक राजपाल सिंह पुत्र बारु सिंह निवासी बावली थाना बडौत जिला बागपत, 16 वर्षीय काशिफ पुत्र अशरफ सिखोड़ा मोदीनगर, 25 वर्षीय फैसल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी अकबरपुर कला थाना भगवानपुर, 45 वर्षीय रतिया पुत्र रामअहिरवाल निवासी शामलियां अहिरपुर देहरादून, कैंटर चालक विनोद कुमार पुत्र दरियाआव सिंह निवासी जीवाणा गुलियान थाना बिनौली बागपत को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान कैंटर चालक विनोद की मौत हो गई।
हादसे के बाद दोनो वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाते हुए कब्जे में ले लिया।