फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीबाआई जांच

सीबाआई जांच

Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीबाआई जांच
नतीजे पर पहुंचने के लिए बयानों को मैच कर रही सीबाआई टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। वर्ष 2012 से अब तक हुए अवैध खनन की जांच के लिए सहारनपुर पहुंची सीबीआई टीम अब तक हुए बयानों को मैच करने में जुटी है, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। साथ ही जिन लोगों के बयान होने बाकी हैं। उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है।

जिले में वर्ष हुए अवैध खनन की लगातार मिली शिकायतों और खनन सामग्री पकड़े जाने के बाद डीएम ने जांच कराई थी, जिसमें अवैध खनन के 437 मामले सामने आए थे। मगर उसके बावजूद प्रशासन किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सका था। अवैध खनन की जांच अब सीबीआई के पास है, जिसकी टीम 12 जून से सहारनपुर में डेरा डाले हुए है। पहले दिन टीम ने खनन क्षेत्र में जाकर मौका मुुआयना किया था। उसके बाद स्टोन क्रशर मालिकों के साथ ही खनन से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब तक अनेक लोगों के बयान हो चुके हैं। रविवार को टीम ने दिनभर सर्किट हाउस में रहकर अब तक हुए बयानों को मैच किया, जिससे किसी नतीजे पर पहुंच सके। साथ ही टीम पूछताछ के लिए शेष बचे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है, जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है। सीबीआई की कार्यवाही से अवैैध खनन करने वालों के साथ ही अवैध खनन होने के दौरान जनपद में तैनात रहे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed