{"_id":"63f665389436061fcc0a00f4","slug":"11484-gave-the-board-exam-1269-candidates-remained-absent-saharanpur-news-c-14-1-129067-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 11,484 ने दी बोर्ड परीक्षा, 1,269 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 11,484 ने दी बोर्ड परीक्षा, 1,269 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
Thu, 23 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
केसीसीपी इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर आती छात्राएं
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को दसवीं की संस्कृति और संगीत वादन तथा 12वीं में उर्दू और चित्रकला, रंजनकला की परीक्षा हुई। दोनों कक्षाओं की चारों परीक्षाओं के लिए जिले भर में 12,753 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,484 ने परीक्षा दी, जबकि 1,269 गैरहाजिर रहे। संस्कृत की परीक्षा में केवल 514 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पहली पाली में संस्कृत की परीक्षा 36 केंद्रों पर हुई। इस विषय के लिए जिले भर में 528 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 514 ने परीक्षा दी, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में 12वीं की चित्रकला, प्राविधिक कला, रंजनकला, विषय की परीक्षा जनपद के 96 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जनपद में 11,639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10,425 ने परीक्षा दी, जबकि 1,214 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में दसवीं की संगीत वादन की परीक्षा जनपद के छह केंद्रों पर हुई। इसके लिए जिले भर में मात्र 92 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 91 ने परीक्षा दी, जबकि एक अनुपस्थित रहा। 12वीं की उर्दू विषय की परीक्षा जनपद के 36 केंद्रों पर हुई। इस विषय के लिए जनपद में 494 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 454 ने परीक्षा दी, जबकि 40 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे और अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी छह विभागीय सचल दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी
बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए करीब चार हजार कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इनमें 2400 से अधिक यूपी बोर्ड के शिक्षक और करीब 1500 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक लिए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहती है, लेकिन कुछ केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से कुछ कक्षों में एक-एक कक्ष निरीक्षक ही ड्यूटी कर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जानकारी मिली है कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षक ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।