फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिविल सर्विस कोंचिग के लिए दी 2400 ने परीक्षा

सिविल सर्विस कोंचिग के लिए दी 2400 ने परीक्षा

Fri, 03 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्विस कोंचिग के लिए दी 2400 ने परीक्षा
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों के लिए शुरू होने वाली निशुल्क कोचिंग में चयन के लिए बृहस्पतिवार को 2400 युवाओं ने परीक्षा दी। जबकि पंजीकरण 3000 युवाओं ने करा रखा था। परीक्षा पास करने वाले युवाओं के मोबाइल पर चार मई की रात मेसेज भेज दिए जाएंगे। कोचिंग के लिए 500 युवाओं का चयन होना है।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से आठ मई से सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले युवाओं को निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। कोचिंग के लिए 500 युवाओं का चयन आज पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षार्थियों की कापी की जांच चल रही है जो चार मई की रात तक पूरी होगी। इसके बाद चयनित युवाओं के मोबाइल पर मेसेज भेजकर सूचित कर दिया जाएगा। जबकि चयनित युवाओं की लिस्ट पांच मई को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भी चस्पा कर दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आठ मई को पूर्वाह्न 11 बजे पाइन वुड स्कूल के सभागार में कोचिंग का शुभारंभ होगा। जबकि कोचिंग क्लास दिल्ली रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह सात से 10 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

अधिकारी कराएंगे सिविल सर्विस की तैयारी
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई सकारात्मक पहल को युवाओं ने हाथों हाथ लिया है। निशुल्क: कोचिंग के लिए 3000 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें से 2400 ने बृहस्पतिवार को परीक्षा दी। खास बात यह है कि युवाओं को सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग जिले में तैैनात प्रशासनिक अधिकारी देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि युवाओं की कोचिंग क्लास डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ प्रणय सिंह, एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, एसडीएम रामपुर मनिहरान दीप्ती देव यादव, खंड विकास अधिकारी पुंवारका ज्योति आदि के साथ ही वे स्वयं कोचिंग क्लास लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed