फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंगों के साइड इफेक्ट:-

रंगों के साइड इफेक्ट:-

Mon, 18 Mar 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
रंगों के साइड इफेक्ट:-
सहारनपुर। रंगों का पर्व होली आ गया है। बाजार तरह-तरह के रंगों से अट गया है। इनमें अनेक केमिकल, सिंथेटिक और हर्बल रंग शामिल हैं। गलत रंगों का इस्तेमाल आपको जीवन भर के लिए पछतावे में डाल सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि केमिकल और सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल से कैंसर और गुर्दों की गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली पर खेलने के लिए सही रंगों का चयन करें। उनकी सलाह है कि बीमारियों से बचने के लिए लोग प्राकृतिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। एसबीडी जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने भी लोगों को केमिकल और सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

केमिकल और सिंथेटिक रंगों के नुकसान
- काले रंग में लैड होता है, जो शरीर में अंदर जाने पर गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- लाल रंग में मरक्यूरिक ऑक्साइड होता है, जो त्वचा का कैंसर करता है।
- सिल्वर रंग मेें एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा का कैंसर करता है।
- बैंगनी रंग में क्रोमियम आयोडाइड होता है, जो त्वचा में एलर्जी करता है और अस्थमा भी।
- हरा हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है, जो आंखों में एलर्जी और अंधापन ला सकता है।
-पीले रंग मेें ओरमिन होता है, जो त्वचा में एलर्जी करता है।
- चमकीले रंग मं शीशा होता है, जो त्वचा को डैमेज करता है।

ऐसे बनाएं हर्बल और प्राकृतिक रंग
- लाल रंग बनाने के लिए चंदन, सिंदूर, गुडहल को मिलाकर बनाया जा सकता है।
- हरा रंग मेहंदी, पालक, धनिया, हरी पत्तियों को मिलाकर बनाया जा सकता है।।
- पीला रंग हल्दी, बेसन से मिलाकर बनाया जा सकता है।
- नीला रंग नीले गुडहल और जैकरेंडा से मिलाकर बनाया जा सकता है।

होली खेलते समय यह सावधानियां बरतें
-होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों, बालों और पैरों पर सरसों या नारियल के तेल की मालिश कर लें।
-होली खेलने से पहले सन स्क्रीन लोशन इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आंखों में रंग चले जाने पर साफ पानी से आंखों को धुलें, पानी में गुलाब जल डाल सकते हैं और आंखों को मथे नहीं।
- त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए शरीर पर मुल्तानी मिट्टी मलें। गहरे रंग उतारने के लिए एक कप दही में दो चम्मच नींबू पानी डालकर शरीर से रंग पोंछें।
- रंग छुड़ाने के लिए पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल और स्प्रिट का इस्तेमाल ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed