फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर फोकस रखेगी। पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्येक जिले की प्रमुख समस्याओं के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद केंद्रीय संगठन स्थानीय मुद्दों को समाहित करते हुए घोषणापत्र तैयार करेगा। इसको लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं।

सोमवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सहारनपुर जनपद में सड़कों की समस्या, वुड कार्विंग से जुड़ी समस्या, शिक्षा सुविधाओं का अभाव, पोपुलर लकड़ी के उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने बताया कि स्थानीय समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर जनपद की जो समस्याएं हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया। वरिष्ठ कांग्रेसी सतेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का नेतृत्व करती है। मौजूदा दौर में देश का किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी सभी वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। सेवादल के अध्यक्ष इमरान कुरैशी एवं पीसीसी अशोक सैनी ने बूथ स्तर पर मजबूती लाने की बात कही। इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा, संजीव कौशल, अर्चित जैन, अमित कांबोज, नितिन शर्मा, अशोक शारदा, अशोक जैन, जादोराम गुप्ता, बिजेंद्र शर्मा, रवीश चंद्र जैन, ओमपाल, शीला चक्रवर्ती, मुजफ्फर चौधरी, राजकुमार सैनी, नसीब खान, शमशाद अली, कमर अली, अक्षय चौधरी, अब्दुल कादिर त्यागी और राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुल्ताना मलिक को कांग्रेस में जिला सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed