{"_id":"5c7d7b96bdec22140012bf5c","slug":"111551727510-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल दौरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल दौरा किया
सहारनपुर। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने यूनिवर्सिटी को-आर्डिनेशन कमेटी के साथ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल राजकीय महाविद्यालय पुंवारका का दौरा किया। वहां लोगों ने उनका स्वागत किया और यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी मिलने पर मिठाई बांटी।
सोमवार को पुंवारका राजकीय महाविद्यालय पहुंचने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनपद की पुरानी मांग को साकार करने का काम किया है। प्रदेश और केंद्र सरकार के जनहितकारी निर्णयों की वजह से सर्वांगीण विकास हो रहा है। यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ रुपये बजट दिया तथा कैबिनेट ने भी यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा सहारनपुर आकर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन कर सकते हैं।
इस दौरान कमेटी के प्रतिनिधि मंडल में त्रिलोकचंद गुप्ता, रंजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राहुल लखनपाल शर्मा, रविंद्र कुमार, सोनेंद्र राणा, गीताराम सैनी, प्रदीप कुमार, मदन सिंह, गौतम चौधरी, अमित राणा, मास्टर मोहर सिंह, उमेश शर्मा, सुधीर पंवार, दुष्यंत राणा, राम सिंह प्रधान, राजकुमार प्रधान, तेजवीर सिंह, विक्रम राणा, बिरमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।