फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुलाब देकर किया इजहार-ए-मोहब्बत----

गुलाब देकर किया इजहार-ए-मोहब्बत----

Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गुलाब देकर किया इजहार-ए-मोहब्बत----
सहारनपुर। वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने गुलाब का फूल देकर अपनी मोहब्बत का इजहार किया। टेडी बियर, ब्रेसलेट और चाकलेट देकर वेलेंटाइन-डे मनाया। उपहार की दुकानों पर युवक और युवतियों की भीड़ रही। बरसात की वजह से होटलों और रेस्टोरेंट में दिन के समय प्रेमी जोड़े कम पहुंचे।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों के अलावा नव दंपती और जल्द परिणय सूत्र में बंधने वाले युवक एवं युवतियों ने भी प्रेम दिवस मनाया। दिल्ली रोड और अंबाला रोड के होटलों एवं रेस्टोरेंट में वेलेंटाइन पार्टी में व्यस्त युवाओं ने बताया कि विरोध हंगामे के डर से छिपते-छिपाते आउटर एरिया में आए हैं। कोर्ट रोड स्थित गिफ्ट आइटम शोरूम के स्वामी मधुप अरोड़ा ने बताया कि सबसे ज्यादा लाल गुलाब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

बरसात का दिखाई दिया असर
सुबह से ही बरसात होने की वजह दिन में वेलेंटाइन डे का मजा फीका रहा। मगर, शाम के समय बरसात रुकने पर उपहारों की दुकानों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। होटल स्वामी टोनी बताते हैं कि वेलेंटाइन डे पर दिन में प्रेमी जोड़े लंच करने नहीं आए, लेकिन रात के लिए पहले से एडवांस बुकिंग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया इजहार
प्रेमी जोड़ों ने अपने-अपने तरीके से हाल-ए-दिल बयां किया। युवाओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल साइटों के माध्यम से भी मोहब्बत का इजहार किया। युवक और युवतियों ने सोशल मीडिया पर कमेंट के साथ ही फोटो अपलोड किए।
200 रुपये तक बिका गुलाब
वेलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग ज्यादा रही। इस वजह से गुलाब का फूल 200 रुपये तक बिका। अन्य दिनों में जो गुलाब 100 रुपये तक मिल जाता था, वह वेलेंटाइन डे पर 200 रुपये में मिला। इसके अलावा 20 से 50 रुपये तक छोटे गुलाब के फूल और गुलदस्ते युवाओं ने खरीदे।

नहीं दिखाई दिए हिंदू संगठनों के लोग
हर वर्ष वेलेंटाइन डे का विरोध हिंदू संगठनों द्वारा किया जाता है। इस बार विरोध करने वाले हिंदू संगठन नहीं दिखाई दिए। इसकी वजह बारिश होना माना जा रहा है। क्योंकि, दिन में प्रेेमी जोड़े भी कम नजर आए। गांधी पार्क में पानी भरा होने की वजह से वहां एक भी प्रेमी जोड़ा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed