फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बजट - विपक्षियों ने बताया चुनावी स्टंट, भाजपाई बोले शानदार बजट

बजट - विपक्षियों ने बताया चुनावी स्टंट, भाजपाई बोले शानदार बजट

Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बजट - विपक्षियों ने बताया चुनावी स्टंट, भाजपाई बोले शानदार बजट
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट को विपक्षियों ने चुनावी स्टंट करार दिया। कांग्रेस, बसपा, सपा और प्रसपा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो भाजपा पहले की तरह लुभावने वादे कर जनता को गुमराह कर रही है। धरातल पर कुछ नहीं होने वाला है। वहीं, भाजपाइयों ने कहा कि मोदी और योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। भाजपा सरकारों की उपलब्धियों से विपक्ष में बेचैनी हैं तथा एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है केंद्र सरकार की तरह ही योगी सरकार ने भी ऐतिहासिक बजट पेश किया। व्यापारी, किसान, मजदूर, युवाओं, गरीबों और आम नागरिकों का पूरा ध्यान रखा गया। सहारनपुर की यूनिवर्सिटी की मांग पूरी की गई। इसके साथ ही मां शाकंभरी देवी मंदिर के कायाकल्प का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का कहना है कि यह चुनावी स्टंट है। जिस तरह केंद्र सरकार ने बजट पेश कर जनता को गुमराह करने का काम किया। इसी तरह प्रदेश की योगी सरकार भी जनता को झूठे सपने दिखा रही है, लेकिन जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बन चुकी है। इसलिए भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने नारे के साथ काम कर रही है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के बारे में सोचा गया है। पूर्व की बसपा और सपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता के हकों पर डाका डालने का काम किया।

सपा के शहर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि योगी सरकार के बजट में सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान है। गेहूं, धान और गन्ना भुगतान का बखान किया गया, लेकिन जो बकाया है, उसकी कोई बात नहीं की गई। प्राइमरी शिक्षा में सुधार के लिए कोई घोषणा नहीं की। जर्जर विद्यालयों के भवन निर्माण और मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली उत्पादन वृद्धि की कोई योजना नहीं है। आंदोलनरत शिक्षामित्रों का भी ध्यान नहीं रखा गया। लोक संकल्प पत्र में किए वायदे के अनुरूप कुछ नहीं किया। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भी कोई घोषणा नहीं की। बजट गरीब, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी विरोधी हैं।

बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी का कहना है कि मां शाकंभरी देवी मंदिर का सुंदरीकरण कराए जाने का मुद्दा वह कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं। योगी सरकार ने सिर्फ कायाकल्प कराने की बात कही है, लेकिन इसके लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। इसके अलावा घाड़ क्षेत्र की जनता के बारे में भी कुछ नहीं सोचा है। यह जुमलेबाज सरकार सिर्फ जनता को धोखा देने का काम कर रही है। झूठी घोषणाएं की जा रही है। जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा।

सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने केंद्र की तरह ही प्रदेश सरकार के बजट में भी धोखे के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा सरकारों को सिर्फ झूठ बोलना आता है, जिस प्रकार प्रधानमंत्री अपने पौने पांच साल के कार्यकाल में झूठे वायदे करते आए हैं, उन्हीं की राह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चल रहे हैं। चुनाव नजदीक होने की वजह से अब यह लुभावने वायदे कर रह हैं।

गंगोह से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए दस करोड़ का बजट देकर सरकार ने सहारनपुर वासियों की सबसे महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया है। इसके लिए वह काफी समय से प्रयासरत थे। इसके अलावा पूरे प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। इसी बौखलाहट का कारण है कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री के सामने विपक्ष एकजुट हो रहा है, लेकिन जनता विपक्ष की सच्चाई को अच्छी तरह जानती है।

देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह का कहना है कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनाने के लिए पहल करने पर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं। योगी सरकार द्वारा प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया जा रहा है। हमारी सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों, व्यापारियों, उद्यमियों सहित सभी का ध्यान रखा है। आज प्रदेश में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सपा, बसपा सरकार के कार्यकाल में व्यापारी उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहे थे।
रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देेवेंद्र निम का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के बजट को देेखकर विपक्षियों के पैरों तले की जमीन खिसक गई है। ऐसा ऐतिहासिक बजट किसी सरकार ने नहीं दिया। भाजपा विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया का कहना है कि भाजपा सरकारों ने काम कुछ किया नहीं, अब लोकसभा चुनाव नजदीक है तो दोबारा सत्ता आने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पहले भी जनता से झूठे वायदे करते आए हैं और अब भी कर रहे हैं, लेकिन जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन का कहना है प्रदेश सरकार का बजट किसान और मजदूर विरोधी है। किसानों के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा नहीं की गई। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया है। बिजली के दाम कम होने चाहिए थे। कृषि लागत मूल्य कम करने का भी प्रयास नहीं किया गया।

बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी बजट है। झूठ बोलना भाजपा नेताओं के रग-रग में बसा है। प्रदेश सरकार बजट गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी विरोधी है। जैसे भाजपा नेता पहले जुमलेबाजी करते आए हैं, अब फिर से झूठे वायदे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि हमारी सरकार अपने सभी वायदों को पूरा कर रही है। केंद्र की तरह ही प्रदेश सरकार ने शानदार बजट पेश किया है। दोनों सरकारों के बजट से जनता में खुशी की लहर है, जिससे देखकर विपक्षियों की बेचैनी बढ़ गई है। पूर्व की सपा और बसपा सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया।

प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता चौधरी राजपाल सिंह का कहना है कि योगी सरकार का बजट किसान विरोधी है। सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में किसान भाजपा को देंगे। बजट में सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कोई प्रावधान नहीं किया।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा का कहना है कि बजट में पश्चिमी यूपी के लिए कुछ नहीं है, जबकि वेस्ट यूपी के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं। इसके बावजूद वेस्ट यूपी की उपेक्षा की गई है। गन्ना किसानों के हितों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। यह बजट किसान, गरीब और बेरोजगार विरोधी है।


प्रगतीशील समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह का कहना है कि केंद्र की तरह ही प्रदेश सरकार का बजट किसान और जनविरोधी है। यह बजट मात्र छलावा है। बजट में किसानों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई। वह बजट की घोर निंदा करते हैं। यह बजट केंद्र की भाजपा सरकार की ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed