{"_id":"5c3a3fccbdec22737d20b46c","slug":"111547321292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
गागलहेड़ी। खोज फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत कोलकी कला के तत्वावधान में ‘मेरी पंचायत मेरी शान’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन की ओर से पंचायत की विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं को जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
ग्राम कोलकी कलां के पंचायत भवन परिसर में आहूत कार्यशाला में फाउंडेशन की निदेशक आशा लता ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि सरकार गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा और पीने के पानी की नि:शुल्क व्यवस्था कर रही है। सरकार पंचायत स्तर पर शौचालय का निर्माण करा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा की फाउंडेशन ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर और धरातल पर उन्हें लागू कराने का कठिन प्रयास कर रही है। कार्यशाला में खोज फाउंडेशन और ग्राम पंचायत के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यों को जल्द ही पूरा कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत उपनिदेशक अनिल कुमार, ग्राम प्रधान रामगोपाल वालिया, महेश सैनी आदि ने भी विचार रखे।