फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला ने पुलिस लाइन गेट पर किया हंगामा, जाम लगाया

महिला ने पुलिस लाइन गेट पर किया हंगामा, जाम लगाया

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस लाइन गेट पर किया हंगामा, जाम लगाया
महिला ने पुलिस लाइन गेट पर किया हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। एक महिला ने घर में घुसकर हमला करने, बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस लाइन गेट पर जमकर हंगामा किया। महिला ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे शांत किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला बृहस्पतिवार को अपने परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर हाथ में इंसाफ की दरकार लिखी तख्ती लेकर पुलिस लाइन गेट पर पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस लाइन के गेट के सामने ही सड़क पर जाम लगा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी को जेल भेजा गया था। आरोप है कि आरोपी के दो भाइयों ने उसके घर पर आकर मारपीट की और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश की। उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोपी उसको लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिला के हंगामा करने और जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं उसके परिजनों को समझाकर शांत कराया तथा जाम खुलवाया गया। इस मामले में महिला ने एसपी सिटी को ज्ञापन भी सौंपा। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed