{"_id":"5b8c2d7542c792467641813e","slug":"111535913333-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट और योग कलाओं का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट और योग कलाओं का शानदार प्रदर्शन
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ओशो हेल्थ टैंपल में रविवार को ओशीझेन योगा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य प्रशिक्षक उमेश रोहित की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उमेश रोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में सफेद बेल्ट से लाल बेल्ट पाने के लिए हरिद्वार से आए विशाल वर्मा और प्रांजल भारद्वाज ने दस दिन तक प्रशिक्षण लिया। रविवार को दोनों प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता के दौरान ओझिमा की प्रत्येक विधा में अपनी पारंगत को साबित करने का प्रयास किया। विशाल ने 59 अंक हासिल करते हुए पहला तथा प्रांजल ने 58 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। उमेश रोहित ने बताया कि ओशीझेन योगा मार्शल आर्ट ध्यान और योग पर आधारित मार्शल आर्ट है, जिसे संक्षिप्त में ओझिमा बोला जाता है। इसमें साधक को बेल्ट प्राप्त करने के लिए मार्शल आर्ट, जिम्नास्टिक, योगासन, प्राणायाम, मुद्रा विज्ञान, ध्यान, लाठी, आहा विज्ञान में पारंगत दिखानी होती है। इस मौके पर संजय आर्य, अंकित सांगवान, राम मारवाह, राहुल, सागर आदि मौजूद रहे।