फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संस्कारों को बचाने का ओलंपियाड

संस्कारों को बचाने का ओलंपियाड

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
संस्कारों को बचाने का ओलंपियाड
गंगोह (सहारनपुर)। वैश्विक स्तर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य में उच्च नैतिक मानवीय मूल्यों की स्थापना द्वारा सदाचार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय मानवता ई-ओलंपियाड 2018 का आयोजन किया जा रहा है। आन लाइन आयोजित 15 मिनट की इस परीक्षा में किसी भी उम्र, जाति, वर्ग या संप्रदाय का कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के भाग ले सकता है। विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा के द्वारा परीक्षार्थी मानवता के प्रति अपने ज्ञान के लेवल को परख सकेंगे।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर प्रदीप खुराना एवं राजीव पाहवा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूरी तरह निशुल्क इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 25 बहुविकल्पीय रुचिकर चित्रात्मक प्रश्नों का समावेश किया गया है, जो कि किसी भी धर्म विशेष से संबंधित न होकर पूरी तरह एक मानव के जीवन में नैतिक मानवीय मूल्यों की आवश्यकता को दर्शाते हैं। परीक्षा की एक खास विशेषता यह है कि परीक्षार्थी अंग्रेजी एवं हिन्दी किसी भी माध्यम में परीक्षा दे सकते हैं और परीक्षा देने के उपरांत तुरंत अपना परिणाम एवं ई-सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इस वर्ष पेपर वेस्टेज को बचाने एवं डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए परीक्षा को पूरी तरह आन लाइन रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उक्त परीक्षा में शत प्रतिशत प्रतिभाग कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स-
आन लाइन होगी परीक्षा, सहारनपुर के 15 हजार बच्चे ले चुके हैं भाग
गंगोह। कोआर्डिनेटर प्रदीप खुराना एवं राजीव पाहवा ने बताया कि जिला सहारनपुर में अब तक 15 हजार बच्चे यह परीक्षा दे चुके हैं, जबकि गत वर्ष देशभर में 30 लाख लोगों ने उक्त परीक्षा में भाग लिया था। बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को वेब साईट www.humanityolympiad.org पर लॉग इन कर अपनी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद ऑन लाइन पेपर आएगा, जिसमें मानवता संबंधी प्रश्न पूछे जाऐंगे। जिनके चार आप्शन होंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। 40 अंक वाला परीक्षार्थी पास माना जाएगा। विश्व सम्भाव दिवस पर सात सितंबर को सतयुग दर्शन वसुंधरा गॉंव भुपानी फरीदाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा में विजेता परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। टॉपर एक हजार विजेताओं को लैपटाप, टेबलेट, स्मार्टफोन, टीवी, ई-गैजेट्स एवं अन्य पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed