फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
सहारनपुर। भीम आर्मी द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए गए धरना प्रदर्शन में सहारनपुर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे। भीम आर्मी के इस प्रदर्शन के दौरान बसपा से निष्कासित जयप्रकाश ने भीम आर्मी में शामिल होने का एलान किया है।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने आर्मी के संस्थापक एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी रासुका में निरुद्ध किए गए चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया के अनुसार सहारनपुर से हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शन में चंद्रशेखर की रिहाई का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान बसपा से निष्कासित किए गए जयप्रकाश को भीम आर्मी में शामिल किया गया है। इससे भीम आर्मी और भी मजबूत होगी।
बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रह चुुके हैं जय प्रकाश
जयप्रकाश को बसपा प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी को विदेशी कहने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गब्बर सिंह कहने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जयप्रकाश बसपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर राजनीतिक संगठन में राजनीतिक व्यक्ति के समावेश से बेचैनी
भीम आर्मी अभी तक गैर राजनैतिक संगठन होने का दावा करती आ रहा है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के अनुसार बसपा से निष्कासित जयप्रकाश को भीम आर्मी में शामिल कर लिया गया है। राजनीतिक व्यक्ति के इस संगठन में शामिल होने के बाद से लोगों में एक बार फिर बेचैनी शुरू हो गई है। क्योंकि अभी तक भीम आर्मी के साथ कांग्रेस के इमरान मसूद जुड़े हुए थे।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि न उन्हें जय प्रकाश से कोई सरोकार है और न ही भीम आर्मी से ही कोई मतलब है। वह तो उत्पीड़न के शिकार दलितों के साथ हैं और हमेशा उनकी मदद करते रहेंगे। चंद्रशेखर भी उत्पीड़न का शिकार है, इसलिए उसकी सहायता का प्रयास करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed