फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पशु पैठ के चलते दून हाईवे पर दिनभर जाम से जूझे यात्री

पशु पैठ के चलते दून हाईवे पर दिनभर जाम से जूझे यात्री

Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पशु पैठ के चलते दून हाईवे पर दिनभर जाम से जूझे यात्री
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। रविवार को पशु पैठ में बड़ी संख्या में खरीदारों के उमड़ने के कारण दिनभर सहारनपुर-देहरादून राजमार्ग पर जाम लगा रहा। तीन से पांच किमी तक लगे वाहनों के जाम से निकलने के लिए एक से डेढ़ घंटा तक यात्रियों को लगा। एंबुलेंस तक जाम में फंसने से रोगियों को भी भारी परेशानी हुई। पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह बेबस नजर आई।
विज्ञापन

बता दें कि थाना गागलहेड़ी के पीछे वाले मैदान में रविवार को पशु पैठ लगती है। इस सप्ताह बकरीद होने के कारण इस पशु पैठ में सामान्य पैठों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही। पशुओं को लाने ले जाने वाले वाहनों की भीड़ और थाने के सामने लगने वाले आम बाजार के चलते रविवार की सुबह नौ बजे इस मार्ग पर जाम लग गया। जब तक थाने से पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया तब तक जाम तीन से पांच किमी के दायरे में फैल चुका था। इसके बाद पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने में बेबस नजर आए। गरमी में दिन भर यहां से गुजरने के लिए एक से डेढ़ घंटा वाहनों को लगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी ने खुद थाने के सामने लगने वाले बाजार को हटवाने के आदेश थाना पुलिस को दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। उधर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि जाम से निपटने के लिए रणनीति बना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed