फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीसरे दिन भी जारी रही ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल

तीसरे दिन भी जारी रही ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रही ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल
तीसरे दिन भी जारी रही ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन व्यवसायियों की ट्रक चक्का जाम हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्टनगर के गेट पर परिवहन व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन किया और ट्रकों को नहीं चलने दिया।
सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर के जनता रोड स्थित मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक चौधरी अमरजीत सिंह ने कहा कि रोजी रोटी के लिए ट्रांसपोर्ट्स लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस व्यवसाय से रोजी रोटी नहीं मिल पा रही, उस व्यवसाय का कोई औचित्य नहीं है। जितनी मेहनत परिवहन व्यवसायी कर रहे हैं, उनकी मेहनत का एक चौथाई भी नहीं उन्हें मिल पा रहा है। सरकार उनके व्यवसाय को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने परिवहन व्यवसायियों से संयम बरतने की अपील की। रतन सिंह ने कहा कि यह हड़ताल गैर राजनीतिक है। अपने व्यवसाय को बचाने के लिए हड़ताल पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि सड़कों पर सिर्फ वही ट्रक हैं, जो गंतव्य तक नहीं पहुंच सके हैं। परिवहन व्यवसाय निम्न स्तर पर पहुंच गया है, उनका आंदोलन अपने व्यवसाय को प्रतिष्ठित करने के लिए किया जा रहा है। सरकार इस व्यवसाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर वीर कुमार वोहरा, सरदार पीपी सिंह, विक्रांत सैनी, ललित पोपली, राजीव कालिया, मुकेश दत्ता, गुरदीप सिंह बाबा, मोहित हरजाई, सक्षम बेरी, संयम कक्कड़, तेजवीर सिंह, तेजपाल सिंह, संजय, राकेश दुआ, सुशील शर्मा, अमन मोंगा, दिशा साहनी, पुरुषोत्तम सिंह, जवाहर सिंह, बलजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह ठकराल, सुशील नागपाल, मो. शाहरुख, मो. नसीम, बाबूराम, जगदीश लाल, अंकुर गुप्ता, प्रेम शर्मा सुशील नागपाल, गणेश गुप्ता, राजकुमार सैनी, डा. चंद्रा, योगराज सिंह जग्गी, रम्मी सेठी, कंवलजीत सिंह, विजय गांधी, रघुवीर सिंह, शेर अली, सलीम, राजपाल सिंह वर्मा, चौधरी महेंद्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजनीती चमकाने के लिए कर रहे हड़ताल
सहारनपुर। ट्रांसपोर्टर के एक गुट की बैठक में प्रमोद चावला का आरोप है कि कुछ ट्रांसपोर्ट्स राजनीति चमकाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो हड़ताल कर रहे हैं वे ही ट्रकों में लोडिंग भी करा रहे हैं। माल की ढुलाई हो रही है। कुछ लोग सिर्फ दिखावा करने एवं फोटो छपवाने एवं भाजपा को बदनाम करने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। ये लोग छोटे ट्रांसपोर्ट्स एवं ट्रक मालिकों को गुमराह कर रहे हैं। सभी ने हड़ताल का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजय जैन, अशोक जैन, मो. उस्मान, सरदार सुंदर सिंह, राकेश शर्मा, फुरकान, गुलजार अंसारी, अंकुर, रिंकू, सरदार प्रिंस, अमर सिंह बांगा, इमरान, कृष्णलाल छाबड़ा, प्रीतम सिंह, गजनफर ख्खान, कासिम, चंद्रिका, जबर सिंह, बाबूराम धींगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed