फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सर्विस रोड को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू

सर्विस रोड को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू

Sat, 23 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सर्विस रोड को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू
देवबंद (सहारनपुर)। फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड को मानक अनुसार न बनाए जाने के विरोध में देवबंद बचाओ सर्वसमाज जन जागरण अभियान ने शुक्रवार से एसडीएम कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि फ्लाई ओवर के मध्य से दोनों तरफ 75-75 फुट तक की दूरी तक सर्विस रोड व नाला फुटपाथ बनना था। जिसकी निशानदेही निर्माण एपको कंपनी द्वारा किए जाने पर 90 प्रतिशत लोगों ने अपने निर्माण स्वयं हटा लिए थे। परंतु कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। न ही कंपनी ने 75 फुट तक खाली जगह का उपयोग किया। सर्विस रोड के नाम पर नगर की जनता के साथ खिलवाड़ करके कंपनी ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक टोल प्लाजा को चालू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक धरना प्रदर्शन शुरू किया है। यदि मांग नहीं मानी तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में हिंदू-मुस्लिम समेत सर्वसमाज के लोगों के अलावा महिलाएं भी शामिल हुईं। धरने को चौधरी ओमपाल सिंह, रामकरण बौद्ध, पूरण सिंह, मांगेराम, सुखबीर सिंह, रामकला सैनी, दिलशाद गौड़, फहीम उस्मानी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ईशान गौड़, बीरबल, शहजाद उस्मानी, सुरेंद्रपाल सिंह, मनोज सिंघल, जनेश्वर सैनी, बिजेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश पाल, अमित धीमान, फैसल नूर, नासिर अंसारी, सलीम कुरैशी, सय्यद हारिस, अमरीश त्यागी, मो. हारून, अरशद सिद्दीकी, महताब आजाद, मजाहिर हसन, मो. नौशाद, कमलेश, चोंपा, अब्दुल कादिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed