फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टीकाकरण से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा: डीएम

टीकाकरण से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा: डीएम

Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इंद्रधनुष अभियान के तहत कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शून्य से 2 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हेड काउंट सर्वे में 6076 बच्चों को चिह्नित किया गया है। जबकि ड्यू वैक्सीन के अंतर्गत 1327 बच्चे चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीके लगाए जाने हैं। इसके लिए तृतीय चरण का अभियान 18 से 22 जून तक चलाया जाएगा। अभियान में शून्य से 01 वर्ष के 3138 बच्चे, 01 से 02 वर्ष के 2938 बच्चों को तथा उम्र एवं टीकाकरण स्थिति के अनुसार ड्यू वैक्सीन हेतु शून्य से 01 उम्र के 1042 बच्चे तथा 01 से 02 से उम्र के 285 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यू गर्भवती महिलाओं की संख्या 458 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढी ने कहा कि अधिकारी इस प्रकार कार्ययोजना विकसित करें कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में टीकाकरण से कोई बच्चा वंचित न रहे।
विज्ञापन

इसमें सात जानलेवा बीमारियों जिसमें, गलाघोटू, खसरा, तपेदिक, पोलियो, टिटनेस, हैपेटाइटिस व काली खांसी से बचाव के टीके लगाये जाते है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक, यूनीसेफ के डीएमसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed