{"_id":"5b1983484f1c1b6c4d8b5643","slug":"111528398664-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त, दिन भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त, दिन भर गुल रही बिजली
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के दौरान पेड़ काटते हुए बिजली की हाई वोल्टेज लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से कस्बा बिहारीगढ़ सहित आस पास के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी एवं रमजान माह के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक हाइवे चौड़ीकरण करने के लिए सड़क किनारे खडे़ हुए पेड़ों का वन विभाग कटान कर रहा है। बिहारीगढ़ थाने के आस पास खडे़ पेड़ों को बृहस्पतिवार की सुबह जब काट कर गिराया तो वहीं से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दिनभर आपूर्ति ठप रहने से रामगढ़, थापुल, कस्बा बिहारीगढ़, किशनगढ़ कालोनी आदि में उपभोक्ता और रोजेदार भीषण गर्मी में परेशान रहे। विद्युत निगम के जेई शाहिद हुसैन ने बताया कि बिजली की लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। देर रात तक लाइन ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।