{"_id":"5b05b9884f1c1b5a798b5f50","slug":"111527101832-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज धाम का स्थापना दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज धाम का स्थापना दिवस मनाया गया
Updated Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिद्धपीठ बालाजी धाम का का 15वां स्थापना दिवस श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज का गुणगान किया।
बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ बालाजी धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अतुल जोशी जी महाराज ने बालाजी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर बालाजी महाराज का गुणगान किया। अरुण जोशी, अखिल माहेश्वरी, रजनी वालिया के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। अतुल जोशी जी महाराज ने कहा कि बालाजी महाराज अपने भक्तों पर हमेशा कृपा करते हैं। जो भी भक्त सच्ची भावना एवं श्रद्धा से अपने ईष्ट के सम्मुख याचक बनकर जाता है, वे सहज ही अपने भक्तों पर कृपा कर देते हैं। भगवान सदैव अपने भक्तों के अधीन रहते हैं। कार्यक्रम में प्रमोद माहेश्वरी, अरविंद जैन, विपिन बत्रा, मनोज वालिया, बलवीर सिंह, अनिल सैनी, राम प्रताप शुक्ला, अनिल कुमार, शुभम कौशिक, बलदेव राज तिवारी, शंभू पंत, धर्मपाल सिंह, राज कपूर हुकुम सिंह, रेखा कपूर, इंदू, बबलू, गोविंद जोशी ने सहयोग किया।