{"_id":"5b0068c64f1c1b1b5e8b5bbc","slug":"111526753478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून को ग्लोकल विश्वविद्यालय पर होगी हिंदू महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून को ग्लोकल विश्वविद्यालय पर होगी हिंदू महापंचायत
Updated Sat, 19 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने ग्लोकल विश्वविद्यालय कांड को लेकर निर्णायक आंदोलन के लिए हुंकार भर दी है। समिति के संयोजक पंकज भैय्या ने कहा तीन जून को ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर हिंदू महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ से हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी भाग लेंगे।
आर्य नगर स्थित सनातन धर्मशाला में हुई संघर्ष समिति की बैठक में पंकज भैय्या ने कहा कि अब आंदोलन को मजबूती से लड़ा जाएगा। लंबे आंदोलन को लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया। सह संयोजक दिव्यांश पंडित ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने तीन जून को सभी को हिंदू महापंचायत में पहुंचने का न्यौता दिया। बैठक में मौजूद पीड़ित रविन्द्र कोरी, बंटी बजरंगी, संदीप सैनी ने सभी हिंदू युवाओं से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक महामंत्री शुभम सैनी एवं उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने कहा कि समाज को जागरूक होने का वक्त आ गया है। सतीश कुमार, अंकुर सैनी, नीटू सिंह, विजय कुमार, कुलदीप सैनी, प्रवीण सैनी, यशपाल सिंह, प्रीतम सिंह, राहुल सैनी, विपिन सैनी, अंकुर चौहान, अरविंद कुमार, प्रदीप कश्यप, सुनील शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।