{"_id":"5af346d94f1c1bb56a8b893c","slug":"111525892825-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले के लिए युवाओं की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले के लिए युवाओं की दौड़ शुरू
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक में दाखिले के लिए युवाओं की दौड़ शुरू
सहारनपुर। यूपी बोर्ड में 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने स्नातक में दाखिले के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी है। वहीं, महाविद्यालय भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। जेवी जैन कॉलेज ने सबसे पहले अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। अन्य वर्गों के दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी के दिशा निर्देशों का इंतजार है।
इस बार जनपद में यूपी बोर्ड में करीब 30 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए युवाओं ने दौड़ शुरू की हुई है। कुछ अपने जनपद के कॉलेजों में प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं तो कुछ ने दिल्ली, मेरठ और हरियाणा समेत अन्य शहरों का रुख किया है। बात कॉलेजों की तैयारी की करें तो अल्पसंख्यक संस्था जेवी जैन कॉलेज ने अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मगर अन्य वर्ग के छात्रों के दाखिले के लिए अभी कोई तैयारी नहीं है। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दस मई से शुरू होने की बात कही गई थी, मगर यूनिवर्सिटी की ओर से अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया को लेकर कॉलेज पूरी तरह तैयार है। मगर यूनिवर्सिटी की ओर से अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। उधर, राजकीय महाविद्यालय बेहट के प्राचार्य डॉ. नितिन गिरि ने भी अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से अभी कोई दिशा निर्देश प्राप्त न होने की बात कही है।
दाखिले की प्रक्रिया लेट होने की वजह
अभी तक सीबीएसई या आईसीएसई का 12वीं का परिणाम जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसी वजह से यूनिवर्सिटी ने स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पर रोक लगाई है। बता दें कि यूनिवर्सिटी ने 10 से 20 मई तक आवेदन प्रक्रिया चलाने की बात कही थी, मगर नौ मई तक जनपद के महाविद्यालयों के पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं थी।