{"_id":"5ad4f26a4f1c1b6d098b4d21","slug":"111523905130-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिलाओं की गंभीर बीमारी का मुफ्त होगा ईलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा महिलाओं की गंभीर बीमारी का मुफ्त होगा ईलाज
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधवा महिलाओं को पेंशन देने के साथ अब सरकार ने उनके लिए गंभीर बीमारी में इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई है। बीमारी के दौरान विधवा महिलाओं का रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से पूरा इलाज कराया जाएगा। इसके लिए विधवा महिलाओं के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सरकारी की गाइड लाइन पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 29500 महिलाएं जिले में विधवा पेंशन प्राप्त कर रही हैं। रिकार्ड में यह विधवा महिलाएं पंजीकृत हैं। अगर किसी महिला को गंभीर बीमारी होती है तो अब उसे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, सरकार ने पूरा इलाज मुफ्त कराए जाने की व्यवस्था की है। इसके महिलाओं के स्वास्थ्य कार्ड बनवाने होंगे। गंभीर बीमारी में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से सरकार इलाज के लिए पूरा पैसा उपलब्ध कराएगी।
--------------------------------
पूरे दस्तावेज कराने होंगे जमा
सहारनपुर। स्वास्थ्य कार्ड बनवाने वाली महिलाओं को अपने सभी दस्तावेज जमा कराने होंगे। पेंशन प्राप्त करने वाली विधवा महिलाओं को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो देकर स्वास्थ्य कार्ड बनवाना होगा। प्रत्येक बुधवार को इसके लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय विकासखंड, तहसील और निकायों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
----------------------------
विधवा महिलाओं को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विधवा महिलाओं के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनपद में 29500 विधवा महिलाएं पंजीकृत हैं, जो पेंशन प्राप्त कर रही हैं। इन्हीं महिलाओं के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। -------------संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर