{"_id":"5ad0fcd54f1c1b84098b467a","slug":"111523645653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए देवबंद देहात का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए देवबंद देहात का हुआ चयन
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम में शौकत अली उपायुक्त (श्रम रोजगार) ने कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर विकासखंड देवबंद के गांव देवबंद देहात आदर्श का चयन किया है।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने आदर्श ग्राम देवबंद देहात की विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को सर्वे करके प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त ग्राम में दो दिन में सर्वे कर अपने विभाग के मानकों के अनुसार योजना तैयार की जाए और 30 अप्रैल तक खंड विकास अधिकारी देवबंद को रिपोर्ट दी जाए। सर्वे सूचना एवं कार्य योजना निर्धारित प्रारूप को 21 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराया जाए। खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।