{"_id":"5ac12f944f1c1bd2618b4fa8","slug":"111522610068-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बसपा की बैठक में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई गई।
रविवार को पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू के आवास पर आयोजित बैठक में जोन कॉर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर जिलाध्यक्ष द्वारा भीड़ जुटाने का जो लक्ष्य विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी को दिया गया है उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित और पिछड़ों की वोटों की खातिर डॉ. आंबेडकर का नाम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन भर दलितों और पिछडे़ समाज के लिए संघर्ष करते रहे। वे समाज के वंचित जमात के मसीहा हैं। उन्होंने भाजपा पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बाबा साहब के नाम का प्रयोग करने का आरोप लगाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने की। मंडल कॉर्डिनेटर कुलदीप बालियान, लोधी कुमार, एस आलम आदि ने भी विचार रखे। मो. माजिद, घनश्याम प्रमुख, प्रताप सिंह, विजयपाल, राव बाबर, मुकेश मोल्हू आदि रहे।