फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम के इजलास के लिए 13 कमेटियों का गठन

दारुल उलूम के इजलास के लिए 13 कमेटियों का गठन

Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम के इजलास के लिए 13 कमेटियों का गठन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम में 11 मार्च से आयोजित होने वाले दो दिवसीय राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया के इजलास को लेकर प्रबंधतंत्र ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रबंधतंत्र ने करीब 13 कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन

शनिवार को दारुल उलूम के मोहतमिम व इजलास कमेटी के संयोजक मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बताया कि 11 मार्च से शुरू होने वाले इजलास में देश के कोने कोने से मदरसों के हजारों जिम्मेदार इसमें शिरकत करेंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, और उसके लिए 13 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वागत कमेटी में 22 लोग शामिल हैं और मौलाना शौकत अली को जिम्मेदार बनाया गया है। खाने के लिए बनाई गई कमेटी में 19 लोगों को शामिल किया गया है। इस कमेटी के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी को संरक्षक जबकि दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी को निगरा (जिम्मेदार) बनाया गया है। इसी तरह स्टेज व कार्यक्रम स्थल कमेटी में 3 लोगों को शामिल किया गया। जिसमें मौलाना मोहम्मद खिजर कश्मीरी को जिम्मेदार बनाया गया है। जबकि रसोईघर के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है और मौलाना मुफ्ती मो. यूसुफ को इसका निगरा (जिम्मेदार) बनाया गया। मेहमानों को ठहराने के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसकी जिम्मेदारी मुंशी मोहम्मद सरवर को दी गई है। जबकि मीडिया के लिए बनाई गई कमेटी का जिम्मेदार तंजीम व तरक्की के कार्यवाहक प्रभारी अशरफ उस्मानी, इंटरनेट विभाग के प्रभारी मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह व मौलवी सलाउद्दीन को बनाया गया है। मेहमानों के स्वास्थ्य के देखरेख के लिए संस्था द्वारा संचालित अजमत हॉस्पिटल की टीम की भी एक कमेटी गठित की गई है। जिसका इंचार्ज मौलना मोहम्मद अहमद और हकीम अब्दुर्रहमान को बनाया गया है। मोहतमिम मौलाना बनारसी ने सभी कमेटियों के कंवीनरों से जिम्मेदारी के साथ काम को देखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed