फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ 11 कुंडलीय यज्ञ

पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ 11 कुंडलीय यज्ञ

Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ 11 कुंडलीय यज्ञ
गंगोह (सहारनपुर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गांव सलारपुरा में आयोजित 11 कुंडलीय यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रज्ञा गीत हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

गंगोह के गांव सलारपुरा में मास्टर अनूप सिंह के घेर में आयोजित यज्ञ से पूर्व टोली नायक डा. ओमप्रकाश तेजरा ने कहा की भगवान को पाने के लिए तन और मन की पवित्रता जरूरी है। भगवान अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते। उन्होंने कहा कि भगवान आपके मन के अंदर एवं बाहर सर्वत्र विराजमान हैं, आवश्यकता बस सच्चे और निष्पाप मन से पुकारने भर की है। गायक पुन्नू लाल नेताम, तबला वादक छन्नू लाल एवं कपिल यादव ने प्रज्ञा गीत गाकर हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का संदेश दिया। इस से पूर्व एक हजार दीपक जलाकर दीप यज्ञ के माध्यम से सब के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना और देश की खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की गई। इसके उपरांत 11 कुंडलीय यज्ञ सवा लाख गायत्री मंत्र के अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। आहुति देने वालों में आईपीएस इंस्टीट्यूट के योगेंद्र चौहान, श्रवण शर्मा, तिरपाल सिंह, सुनील शर्मा, राकेश, मांगेराम, कुशलपाल, ऋषि पाल, सुभाष शर्मा, अलका रानी, बबली, कुसुम, कमलेश आदि रहे। पूर्णाहुति एवं आरती उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed