{"_id":"5a887c4b4f1c1b514a8b9e39","slug":"111518894155-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज सब्सिडी खत्म कर इसाईयों को यरुशलम यात्रा पर ले जाने का ऐलान करना गलत: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज सब्सिडी खत्म कर इसाईयों को यरुशलम यात्रा पर ले जाने का ऐलान करना गलत: सिद्दीकी
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस चुनाव के दौरान त्रिपुरा में इस प्रकार की घोषणा करना आचार संहिता का उल्लंघन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा द्वारा त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में रहने वाले इसाईयों के लिए चुनाव में जीत के बाद सरकारी खर्च पर यरूशलेम की यात्रा कराने की घोषणा किए जाने पर ऑल इंडिया इक्तेसादी कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लिए जाने की मांग की है।
शनिवार को मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा हर वो काम करती है जिसका उसे राज्य स्तर पर फायदा पहुंचे। बीजेपी ने ऐसे समय में इसाईयों को यरूशलेम भेजने का ऐलान किया है जब वहां विधानसभा चुनाव होने के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मौलाना ने बताया कि हज यात्रियों की सब्सिडी समाप्त करने के एक माह बाद इस प्रकार की घोषणा करना बीजेपी को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। बताया कि नागालैंड में 88 प्रतिशत और मेघालय में करीब 75 फीसदी इसाई रहते हैं। जबकि त्रिपुरा में भी इसाईयों की अच्छी खासी आबादी है। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए ये ऐलान किया है कि अगर इन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती है तो वो इन राज्यों के इसाई समुदाय के लोगों को यरूशलेम की यात्रा कराएगी। जिसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। जबकि हज सब्सिडी को खत्म करते समय यह ऐलान किया गया था कि सब्सिडी की रकम को अल्पसंख्यक लड़कियों की तालीम पर खर्च किया जाएगा।