फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान नेता की बजट पर प्रतिक्रिया

किसान नेता की बजट पर प्रतिक्रिया

Fri, 02 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता की बजट पर प्रतिक्रिया
सहारनपुर
विज्ञापन

बजट में केवल आंकडे़बाजी दी गई है। इससे किसान को कोई राहत होती नहीं दिख रही है। बजट से पहले ही चीनी के दाम गिर गए हैं जिसका सीधा असर किसानों के गन्ना भुगतान पर पड़ेगा। इससे किसानों को बेटियों तक के हाथ पीले करने में दिक्कत आएगी। सरकार ने बजट में खाद की सब्सिडी सीधे किसान के खाते में देने का प्रावधान रखा है जिस तरह रसोई गैस की सब्सिडी आधों को नहीं मिल रही है उसी तरह किसान भी इससे वंचित रह जाएगा। बजट में किसानों के लिए कोई राहत नहीं दिख रही है।
-------------------------------------
नीरज चौधरी जिला अध्यक्ष भाकियू अंबावत
भाजपा सरकार ने अपने आखिरी बजट में भी किसानों को उनकी आय 2022 तक दुगुनी करने का लोकलुभावन वादा किया है। इससे किसानों को कोई फायदा होना वाला नहीं है। किसानों को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ करने की घोषणा कर सकती है, लेकिन भाजपा ने महामहिम राष्ट्रपति जी का वेतन पांच लाख रुपये कर दिया है और किसानों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। किसान को ऋण नहीं फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। ऋण के कारण ही किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने नई मंडियों के लिये खोलने व किसानों की पूर्ण फसल खरीद की खरीद की कोई गारंटी नहीं ली। किसानों डीजल पर छूट देनी चाहिये थी। कृषि शोध केन्द्र व किसानों को तकनीकी जानकारी के लिए सरकार ने कोई पहल नहीं की। इस बजट से किसान को कोई लाभ होने वाला नहीं। किसान और ज्यादा कर्ज के बोझ से दबेगा।
विज्ञापन

श्यामवीर त्यागी
उप्र गन्ना प्रकोष्ठ संयोजक भारतीय किसान संघ
भाजपा सरकार यदि बजट को सही तरीके से लागू करें तो यह किसान के लिए मददगार साबित हो सकता है। आजादी से लेकर आज तक किसान अपनी मांगों को मांग रहा था जो आज इस बजट से पूरी होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed