फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 फरवरी से पहले सडकों को गढढा मुक्त करालें: डीएम

15 फरवरी से पहले सडकों को गढढा मुक्त करालें: डीएम

Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
15 फरवरी से पहले सडकों को गढढा मुक्त करालें: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि नवोदय विद्यालय के पास सड़क बहुत खराब है उसे क्वालिटी के साथ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण खंड-3 अपनी सड़क की डिटेल दे और 15 फरवरी से पहले कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति खराब है उसे सही कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से पूछा कि उन्होंने कितनी सड़क का लेपन और गड्ढा मुक्त कर लिया है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 144 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। नगर निगम ने लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम काम होने पर डीएम ने एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। उन्होंने मंडी समिति को निर्देश देते हुए कहा कि 15 फरवरी तक अपना कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि अपर गंगा कैनाल का लक्ष्य 120 किलोमीटर है, जहां गड्ढा मुक्त कराकर 15 फरवरी तक लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाये।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत अधिकारियों से अभी तक टेंडर नहीं होने का कारण पूछा। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिये कि आपकी सड़कों के गड्ढे के कारण यदि किसी का एक्सीडेंट या मृत्यु होती है तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने गड्ढा मुक्त करने के लिए 10 दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम को कह दिया गया है कि अगर ओवरलोड वाहन कोई मैटीरियल लेकर आते है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, लोक निर्माण विभाग के केके त्यागी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed