{"_id":"5a638b204f1c1b6e268b560e","slug":"111516473120-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस लोवर की परीक्षा में 31 अभ्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस लोवर की परीक्षा में 31 अभ्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वावधान में चलने वाले उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर के पीसीएस के परीक्षा परिणाम में 31 अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। इससे अभिभूत उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन व प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने अभ्यर्थियों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि यहां आगे निकलने की संभावनाएं उन्हीं के लिए हैं जो इस दौड़ती हुई दुनिया में रेस का घोड़ा बने।
लखनऊ में स्थित उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर के संस्थापक डा. नवाज देवबंदी ने बताया कि शुक्रवार को आए पीसीएस के रिजल्ट में करीब 31 अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। जिसके लिए अभ्यर्थी उनके अभिभावक और आईएएस स्टडी सेंटर का पूरा स्टॉफ बधाई का पात्र है। देवबंदी ने कहा कि मैं पूरी कौम के नौजवानों से अपील करता हूं कि वो कंपीटिशन लाइफ में आएं तभी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने शेर, जो सफल इख्तियार करते हैं, वो ही दरिया को पार करते हैं, चलके तो देखिए मुसाफिर का रास्ते इंतजार करते हैं सुनाते हुए कहा कि अगर इरादों को मजबूत करके मैदान में आएं तो हम भी आगे बढ़ सकते हैं। नवाज देवबंदी ने बताया कि पीसीएस में कामयाबी पाने वालों में सहारनपुर के सुफियान पंवार, खतौली के सलमान मेराज, शामली के मुसतजाब खान, अंबेडकर नगर के मोहम्मद अहमद, गोरखपुर से जमील अंसारी, वाराणसी से अकमल जमाल, देवरिया से मो. सारिम, बिजनौर से अजहर खान, बांदा से आफरीन, अमरोहा से आमिर खान, लखनऊ से रजिया खातून, मऊ से अतीउल्लाह अंसारी, गाजीपुर से असद हैदरी, शाहजहांपुर से कहकशां, फैजाबाद से जुबैर खान, प्रतापगढ़ से मौ. जावेद और बिहार के आजाद आलम समेत 31 अभ्यिार्थी शामिल हैं। इन लोगों ने पूूरी ईमानदारी और मेहनत से जो कामयाबी हासिल की उससे आज की युवा पीढ़ी को सबक लेकर पक्के इरादे लेकर मैदान में आना चाहिए।