फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा कदम

तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा कदम

Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा कदम
सहारनपुर। राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य राशिद अंसारी ने कहा है कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने जो बिल पास किया है वह मुस्लिम महिलाओं के लिए मजबूत पहल एवं अच्छा कदम है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

राशि अंसारी ने कहा कि कुछ मुसलमान शरीयत के हिसाब से काम नहीं कर रहे हैं। शरीयत के मुताबिक मुसलमान अपने जीवन का रास्ता अपना लें तो कोई काम मुश्किल नहीं हो सकता। छोटी-छोटी बातों पर पत्नी को एक साथ तीन तलाक देकर घर से बाहर निकालना बिल्कुल गलत है। शरीयत में इस तरह के तीन तलाक देने की कोई गुंजाइश नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तीन तलाक की घटना से महिलाओं को जूझना पड़ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा सजा का बिल पास कराया जाना बिल्कुल सही है। राशिद अंसारी ने कहा कि तीन तलाक के कारण मुस्लिम समाज की महिलाएं बेघर हो रहीं हैं एवं परिवार टूट चुके हैं। अब तीन तलाक के कानून से मुस्लिम महिलाओं के घर बर्बाद होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed