{"_id":"5a46892a4f1c1bc20a8b56d6","slug":"111514572074-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री त्रपिर मां बाला सुंदरी देवी मेला गेट के निर्माण की प्रक्रयि आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री त्रपिर मां बाला सुंदरी देवी मेला गेट के निर्माण की प्रक्रयि आरंभ
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला गेट के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के बाहरी द्वार (मेला गेट) का भव्य रूप से बनाया जाएगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई।
शुक्रवार को कई सभासदों और नगरपालिका की टीम के साथ मंदिर पहुंचे पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने निरीक्षण कर उक्त जगह की पैमाइश कराई। अंसारी ने बताया कि जल्द ही मेला गेट का निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा। पालिका सभी धर्मों का सम्मान करती है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क निर्माण के दौरान मंदिर परिसर में बने जिन द्वारों को तोड़ा गया था उनका भी निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि भाजपा समेत कई संगठनों ने भी चेयरमैन को ज्ञापन देकर मेला गेट का शीघ्र निर्माण कराने मांग की थी। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने तो आंदोलन तक की चेतावनी दे डाली थी। जिसके बाद हरकत में आई नगरपालिका ने उक्त कार्य को मेला आरंभ होने से पहले ही पूरा करने का निर्णय लिया। इस मौके पर अवर अभियंता महेश कुमार, सभासद मनोज सिंघल, विनय कुच्छल, बालेंद्र सिंह, नौशाद, धारा सिंह, अजय गांधी आदि मौजूद रहे।