फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती

धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती

Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती
सहारनपुर। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के विचारों पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए किसान हितैषी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय जाट महासंघ की ओर से हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में किसान बचाओ देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। किरणपाल मुखिया, केपी सिंह, अरविंद मलिक, आरती शर्मा, शाहिस्ता, देवेंद्र चौधरी, तरूण मलिक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और चौधरी अर्जुन सिंह आदि ने कहा कि जब तक किसान मजदूर खुशहाल नहीं होगा तब तक देश भी तरक्की नहीं कर सकता। अध्यक्षता सत्यपाल वर्मा और संचालन रजनीश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यंत किसान हितों के लिए संघर्ष किया। मोहम्मद आजम शाह, फैसल, मुस्तकीम, अब्दुल गफूर, कुंवरपाल, दिलशाद पंवार, हसीन कुरैशी, नागेंद्र राणा, नदीम कुरैशी, हरपाल वर्मा आदि रहे।
कलक्ट्रेेट बार एसोसिएशन ने चौधरी चरण सिंह जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष अशोक पंवार और कृपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज भी चौधरी चरण सिंह के विचार पूरी तरह प्रासंगिक हैं। संचालन महासचिव जितेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। अमर चंद वर्मा, राज सिंह, हरनाथ सिंह, धीर सिंह, राजकुमार वर्मा, यशपाल सिंह, जसपाल सिंह, वेद प्रकाश, जगवीर सिंह, केपी सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने चौधरी चरण सिंह चौक पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। हवन योगेंद्र शास्त्री ने किया और यज्ञमान सत्यवीर सिंह आर्य रहे। रणवीर सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, भगत सिंह, सचिन चौधरी, सहदेव सिंह, सुभाष चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह प्रधान, सुखपाल सिंह, प्रमोद चौधरी, बलराज चौधरी, सुमन बालियान आदि रहे।
भाजपा किसान मोर्चा ने पूर्व चेयरमैन मोहकम सिंह चौहान के आवास पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र सिंह रोड, ठाकुर चंद्रपाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता यशपाल सिंह और संचालन विपिन चौधरी ने किया। पवन प्रधान, डॉ. मामचंद, मुकेश टिकरौल, राकेश चौहान, कुलवीर सिंह, जयपाल, ठाठ सिंह, पवन राठौर आदि रहे। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, महानगर संयोजक सुनील पंवार, पार्षद संजय गर्ग आदि रहे।

भाकियू अंबावत ने कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सोमवीर राणा, सोनू, विनोद कुमार, संजय धीमान, साहब सिंह, प्रवीण राठौर, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed