फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बनाया भाई

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बनाया भाई

Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बनाया भाई
हमारे भाई सीएम योगी को रखनी होगी राखी की लाज
विज्ञापन


सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 56वें दिन भी जारी रहा। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के सम्मुख राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया और मांगे पूरी होने की उम्मीद जताई।

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में चल रहे धरने के दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि आज हमने भाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के सम्मुख उन्हें राखी बांधी है। उम्मीद करते हैं कि हमारे भाई योगी राखी की लाज रखते हुए कुछ अच्छा करेंगे, लेकिन मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरनास्थल से जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पर पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। महामंत्री पूनम शर्मा ने जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक अध्यक्ष सुधा धीमान, शमा प्रवीन, सुनीता शर्मा ने भी अपने विचार रखे। रीता चौधरी, नीलम शुक्ला, शहनाज, ऊषा रानी, गीता शर्मा, आरती सैनी, सुषमा, कुसुम, जीवनी, शशी, कमलेश शर्मा, शशी, कमलेश शर्मा, संजुली शर्मा, अनीता पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed