{"_id":"5a380d7c4f1c1b6a678c2a3f","slug":"111513622908-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की 60 प्रतिशत छात्राएं फेल, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की 60 प्रतिशत छात्राएं फेल, प्रदर्शन किया
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए की 60 प्रतिशत छात्राएं फेल, प्रदर्शन किया
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष में बड़ी संख्या में छात्राएं फेल हुई हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग करते हुए सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। मांग न माने जाने पर कॉलेज में धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
सोमवार को कॉलेज की फेल छात्राएं डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के जिला प्रभारी सागर गौतम के नेतृत्व में इकट्ठा हुईं। उन्होंने कॉलेज के गेट पर कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित छात्रा सीमा, अनिता, काजल और राखी ने बताया कि बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की 50 से 60 फीसदी छात्राओं को फेल कर दिया गया है, जबकि उनकी परीक्षाएं अच्छी हुई थीं। आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। ऐसे में वह उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग कर रही हैं। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगी। सागर गौतम ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है और दूसरी ओर कुछ शिक्षक छात्राओं को जानबूझकर फेल करते हैं। प्रदर्शनकारियों में सितारा, सोनिया, शिवानी, रेनु, वर्षा, रुबिका, नीलम, अनिता, मेहराज, दीपा आदि शामिल रहीं।