फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस लाइन से निरीक्षकों को दी जिम्मेदारी, उप निरीक्षकों में फेरबदल

पुलिस लाइन से निरीक्षकों को दी जिम्मेदारी, उप निरीक्षकों में फेरबदल

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन से निरीक्षकों को दी जिम्मेदारी, उप निरीक्षकों में फेरबदल
सहारनपुर। चुनाव के बाद पुलिसिंग में फिर से फेरबदल शुरू कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात पांच निरीक्षकों एवं पांच उप निरीक्षकों को जिम्मेदारी देने के साथ छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में तैनात पांच निरीक्षकों और 11 उप निरीक्षकों को नई तैनाती दी है। लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद देहात कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए पुत्तन लाल वर्मा को अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है, जबकि राजनीतिक दबाव में बेहट से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए निरीक्षक जितेंद्र सिंह कालरा को अब साइबर क्राइम सेल का प्रभारी बनाया गया है। रामपुर मनिहारन से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए वेद प्रकाश गिरि को भी अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है। पुलिस लाइन से ही निरीक्षक राकेश कुमार को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है, जबकि परमात्मा शरण शर्मा को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक तूफान सिंह भाटी को वरिष्ठ उप निरीक्षक तीतरों, उमेश त्यागी को गागलहेड़ी, धर्मवीर सिंह को सरसावा, श्रवण कुमार को मिर्जापुर तथा आदेश पांचाल को थाना नानौता भेजा गया है। जबकि थाना नानौता में तैनात उप निरीक्षक सुधीर उज्ज्वल को एसएसआई मंडी कोतवाली बनाया है, शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी यादराम सिंह को एसएसआई गागलहेड़ी, प्रवीण शर्मा को सदर बाजार कोतवाली से शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी, एसएसआई मंडी राम औतार सिंह को एसएसआई नानौता, सरसावा से गोधन लाल शर्मा को पुलिस लाइन में क्यूआरटी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सदर बाजार कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शैली राणा को महिला थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed