फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सर्दी में भी धरने पर डटीं रहीं आंगनबाड़ियां

सर्दी में भी धरने पर डटीं रहीं आंगनबाड़ियां

Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में भी धरने पर डटीं रहीं आंगनबाड़ियां
सर्दी में भी धरने पर डटीं रहीं आंगनबाड़ियां
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के बावजूद 52वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटीं रहीं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के कारण ठंड लगने से एक सहायिका की ठंड लगने के कारण मौत हो गई।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि ब्लॉक मुजफराबाद के गांव फतेहपुर कला निवासी सहायिका सुमन रोजाना धरने में धरने में शामिल होने आती थी। सर्दी बढ़ने पर भी वह धरने पर रही। लेकिन ठंड लगने से उसकी हालत खराब हो गई और बुधवार को उसका निधन हो गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आंदोलन पर डटे रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि हम मांगे पूरी ना होने तक धरने पर डटे रहेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष सुधा धीमान ने कहा कि सरकार हमें उग्र आंदोलन करने को मजबूर कर रही है। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। हम अपनी मांगें मनवाकर ही दम लेंगे। आरती सैनी, पिंकी शर्मा, सुलक्षणा, शहनाज, गीता देवी, परमजीत, प्रवीन, शबाना, ऊषा रानी, मंजु, गीता, ललिता, रेखा, अनीता जैन, कमला, जय देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed